फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   After 18 days, contaminated water again came to Dharuhera from Bhiwadi

Rewari News: 18 दिन बाद फिर भिवाड़ी से धारूहेड़ा में आया दूषित पानी

Fri, 09 Feb 2024 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
After 18 days, contaminated water again came to Dharuhera from Bhiwadi
भिवाड़ी की ओर से आया दूषित पानी।
धारूहेड़ा। कस्बा से गुजरने वाले दिल्ली जयपुर रोड पर फिर से भिवाड़ी की ओर से गंदा पानी आने की वजह से स्थिति खराब होती नजर आ रही है। पानी आने की वजह से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। कुछ दिनों पहले भी भिवाड़ी की ओर से गंदा पानी यहां पर आया था। उसके बाद नगर पालिका के अध्यक्ष और एनएचएआई के अधिकारी मौके पर आए थे। अब फिर से स्थिति खराब होने लगी है। वाहनों के आवागमन पर सड़क पर पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। सर्विस रोड निर्माण कार्य धीमी गति के चलते आसपास के कंपनियों में काम कर रहे कर्मचारियों को हाउसिंग बोर्ड अंडर पास में जलभराव के चलते कंपनी तक जाने के लिए 3 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। हाउसिंग बोर्ड में रह रहे कर्मचारी आजय, सुरेश, राजकुमार, दीपक, ओमप्रकाश ने बताया कि जिस कंपनी में कार्यरत हैं वह हाउसिंग बोर्ड के सामने दूसरे साईड में स्थित है और पैदल दस मिनट में पहुंचा जा सकता है, लेकिन वहां तक जाने के लिए घंटों लग जाते हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने डीसी को लिखा था पत्र

इससे पहले एनएचएआई के अधिकारियों ने डीसी को पत्र लिखा था। वहीं, अधिकारियों ने मालपुरा के पास जेसीबी से मिट्टी डलवाकर पानी रुकवाया था, ताकि पानी नेशनल हाइवे तक नहीं पहुंच सके। जलभराव के कारण नया बनाया जा रहा सीसी रोड खराब हो रहा था। एनएचएआई की ओर से करीब पांच साल बाद इस सर्विस रोड की सुध लेना शुरू किया गया था। फिर से स्थिति खराब होने लगी है।
विज्ञापन


बाबा बालक नाथ ने दिया था समाधान का आश्वासन

20 जनवरी का रात को पानी आया था। इस दौरान नगर पालिका के अध्यक्ष की ओर से जानकारी तिजारा के विधायक बाबा बालक नाथ को दी गई थी। उसके बाद समाधान का आश्वासन दिया गया था। मगर अभी तक कोई भी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रैंप तोड़ने बुलडोजर लेकर पहुंचे थे बालकनाथ

धारूहेड़ा-भिवाड़ी बॉर्डर पर पिछले 6 माह से हालात और भी ज्यादा खराब हैं। भिवाड़ी राजस्थान के तिजारा विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। चुनाव में तिजारा से बाबा बालकनाथ ने जीत दर्ज की है। चुनाव प्रचार के दौरान पिछले वर्ष नंवबर में बालकनाथ बुलडोजर लेकर धारूहेड़ा की सीमा में बने रेंप को तुड़वाने पहुंचे थे। हालांकि, रैंप को तोड़ा नहीं जा सका। मौके प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति को संभाला था। खुद के हल्के की सबसे बड़ी समस्या के समाधान को लेकर बालकनाथ ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही कि जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा।


पिछले साल सीएम मनोहर लाल खट्टर भी देखने पहुंचे थे रैंप

साल 2023, 30 जुलाई को सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अलवर और रेवाड़ी के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की थी और उन्हें गंदे पानी के प्रवाह को रोकने के लिए कदम उठाने का आदेश दिया था। राजस्थान के अफसरों ने इस पानी के समाधान के लिए कदम नहीं उठाए। सीएम ने दूषित पानी और रैंप का भी जायजा लिया था। रैंप नहीं हट पाने का बड़ा कारण यही है कि सीएम की जानकारी में यह मामला है तथा प्रशासन ने सरकार के निर्देश पर इसे बनाया है। भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र का दूषित पानी घुसने की करीब दो दशक पुरानी शिकायत है। इसी को लेकर प्रशासन द्वारा धारूहेड़ा-भिवाड़ी के बीच धारूहेड़ा की सीमा में एक रैंप बनाया था। अब भिवाड़ी की सड़कों पर महीनों से पानी भरा हुआ है। इससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।



पिछले महीने जब भिवाड़ी से दूषित पानी आया था, इसकी जानकारी तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ को दी गई थी। समाधान का आश्वासन दिया गया है।

कंवर सिंह, चेयरमैन, नगर पालिका धारूहेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed