{"_id":"64569cb0c1008c31760928c8","slug":"after-12th-class-can-become-nurse-by-doing-bsc-nursing-rewari-news-c-17-1-145222-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 12वीं कक्षा के बाद बीएससी नर्सिंग करके बन सकतीं हैं नर्स, जानिए कैसे करें तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 12वीं कक्षा के बाद बीएससी नर्सिंग करके बन सकतीं हैं नर्स, जानिए कैसे करें तैयारी
Sun, 07 May 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 07 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
प्राचार्य सुरेंद्र कुमार
12वीं कक्षा पास करने वाली छात्राओं के लिए नर्सिंग फील्ड में रोजगार की काफी संभावनाएं हैं। इस फील्ड में बीएससी नर्सिंग करने वाली छात्राओं के लिए रोजगार की और ज्यादा संभावनाएं बढ़ जाती हैं। बेचलर ऑफ साइंस इन नर्सिंग एक अंडरग्रेजुएट नर्सिंग कोर्स है, जिसमें इंटर्नशिप भी करनी होती है। इस कोर्स को करके आप आसानी से नर्स बन सकती हैं। इस बारे में जानिए जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना के प्राचार्य सुरेन्द्र कुमार की राय
कैसे बनें नर्स : बहुत सी छात्राओं की इस क्षेत्र में रूचि होती है इसीलिए वे अपना कैरियर इसी क्षेत्र में बनाना चाहती हैं। परन्तु इस क्षेत्र में काफी पढ़ाई की आवश्यक्ता पड़ती है। बता दें 12वीं कक्षा साइंस में पास होने के बाद आप इस कोर्स में एडमिशन ले सकती हैं।
नर्स बनने के लिए योग्यता : नर्स बनने के लिए छात्राएं मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं कक्षा साइंस फेकल्टी में रसायन, भौतिकी और बायोलॉजी में अच्छे अंकों में उत्तीर्ण होनी चाहिए। उसके बाद किसी कॉलेज से बेचलर ऑफ साइंस इन नर्सिंग की डिग्री करनी चाहिए। साथ ही स्किल भी विकसित करनी चाहिए।
विज्ञापन
बेस्ट नर्सिंग कॉलेज: नर्सिंग करने वाली छात्राओं के लिए ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस दिल्ली, पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज लुधियाना, श्री रामचंद्र मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट चेन्नई, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, भारती विद्यापीठ डीम्ड यूनिवर्सिटी, आर्मी कॉलेज ऑफ नर्सिंग जालंधर बेस्ट कॉलेज हैं। इनमें एडमिशन लेकर आप नर्सिंग में स्नातक कर सकती हैं।
आसपास के अस्पतालों में जाकर सीखें : इस कोर्स में प्रवेश पाने के लिए अभ्यास बहुत जरूरी है। छात्राएं अपने आसपास छोटे-छोटे अस्पतालों या मेडिकलों में जाकर दवाईयों के बारे में ज्ञान अर्जित कर सकती हैं। इस क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं, क्योंकि डिग्री हासिल करने के बाद आप किसी भी अस्पताल में नौकरी प्राप्त कर सकती हैं।