{"_id":"68b7465daa186c9512003c28","slug":"admissions-will-be-done-till-12-on-vacant-seats-of-postgraduate-rewari-news-c-198-1-rew1001-225071-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्नातकोत्तर की रिक्त सीटों पर 12 तक होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्नातकोत्तर की रिक्त सीटों पर 12 तक होंगे दाखिले
Wed, 03 Sep 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए 12 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। विद्यार्थियों की सहायता के लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।
जिले में 6 सरकारी कॉलेज सहित 3 एडेड कॉलेजों में लगभग 580 सीट हैं, जिसमें से अभी भी 15 प्रतिशत सीट रिक्त है। पीजी कोर्स में एक अगस्त से लेकर छह अगस्त तक पहली मेरिट लिस्ट व उसके बाद खाली बची सीटों पर 8 अगस्त से दाखिला प्रक्रिया चल रही है।
इसके बाद भी विभिन्न कॉलेजों में सभी सीट नहीं भर पाई है। ऐसे में कॉलेजों की मांग पर उच्चतर शिक्षा विभाग ने फिर से एक सप्ताह के लिए पोर्टल खोल दिया है। पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद कॉलेज के पास सूचना आ जाएगी और विद्यार्थी का नाम वेटिंग लिस्ट में चला जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद जिस दिन कॉलेज में फिजिकल काउंसिलिंग होगी, उसी दिन विद्यार्थी को दस्तावेजों के साथ कॉलेज में पहुंचना होगा। जो विद्यार्थी कॉलेज में मौके पर पहुंचेंगे, मेरिट लिस्ट लगेगी और विद्यार्थी को फीस जमा करवा कर दाखिला सुनिश्चित करना होगा।
वर्जन:
विद्यार्थी 12 सितंबर तक दाखिले के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फिजिकल काउंसिलिंग के तहत खाली सीटों पर दाखिले होंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से पीजी कोर्स में दाखिले को लेकर दोबारा से पोर्टल खोला गया है।- डॉ. विवेक कुमार, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय कोसली।