फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Admissions to vacant seats in ITIs to resume; opportunity for new registrations and admissions from today until September 22.

Rewari News: आईटीआई में खाली सीटों पर फिर होंगे दाखिले, आज से 22 सितंबर तक नए पंजीकरण और प्रवेश का मौका

Wed, 16 Sep 2026 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 16 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Admissions to vacant seats in ITIs to resume; opportunity for new registrations and admissions from today until September 22.
राजकीय महिला आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदनों की जांच कराती छात्राएं। संवाद
रेवाड़ी। जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई हैं। आठ सरकारी आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों की कुल 2916 सीटों में 929 सीटों पर विद्यार्थियों का दाखिला नहीं हुआ है। ऐसे में कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय ने दाखिला प्रक्रिया दोबारा शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत 17 से 22 सितंबर तक नए पंजीकरण के साथ दाखिले किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार इस चरण में एनसीवीटी और एससीवीटी दोनों के तहत दाखिले होंगे। नए विद्यार्थियों के साथ पहले आवेदन कर चुके विद्यार्थियों को भी प्रवेश का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

हालांकि, दाखिला केवल उपलब्ध सीटों और निर्धारित पात्रता नियमों के अनुसार ही दिया जाएगा। वहीं एनसीवीटी के तहत केवल वर्तमान में रिक्त सीटों पर ही नए दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से दाखिला ले चुके एनसीवीटी प्रशिक्षुओं को इस विस्तारित अवधि के दौरान अपना दाखिला रद्द कराने या वापस लेने की सुविधा नहीं मिलेगी। वहीं, एससीवीटी के तहत दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर 29 सितंबर 2026 कर दी गई है।
आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया जून माह में शुरू हुई थी। अंतिम तिथि कई बार बढ़ाए जाने के बावजूद सभी सीटें नहीं भर सकीं। विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए तीन दौर की काउंसिलिंग का मौका दिया गया। इसके बाद संस्थान स्तर पर ओपन दाखिले भी किए गए, लेकिन इसके बावजूद कई ट्रेडों में सीटें रिक्त रह गईं। अब निदेशालय के निर्देश के बाद विद्यार्थियों को एक बार फिर दाखिले का मौका दिया गया है।

18 सितंबर तक करनी होगी इंस्ट्रक्टर मैपिंग
निदेशालय ने सभी राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्यों को निर्धारित समय सीमा में इंस्ट्रक्टर मैपिंग पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए संबंधित पोर्टल 18 सितंबर तक खुला रहेगा। सभी आईटीआई संस्थानों को समय सीमा के भीतर मैपिंग प्रक्रिया पूरी करने और निदेशालय के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।


संस्थानवार कुल और रिक्त सीटों की स्थिति
संस्थान का नाम--कुल सीटें--रिक्त सीटें
राजकीय आईटीआई टांकड़ी--172--67
राजकीय आईटीआई बेरली--272--128
राजकीय आईटीआई खरखड़ा--200--83
राजकीय आईटीआई कोसली--460--175
राजकीय आईटीआई कुंड मनेठी--484--178
राजकीय आईटीआई रेवाड़ी--524--78
राजकीय आईटीआई सहारनवास--240--93
राजकीय आईटीआई महिला रेवाड़ी--264--127

वर्जन
रिक्त सीटों को भरने के लिए निदेशालय के निर्देशानुसार दोबारा दाखिला प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित तिथि में पंजीकरण कर उपलब्ध सीटों पर दाखिला ले सकते हैं। सभी आईटीआई को प्रक्रिया समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।-सुरेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य राजकीय महिला आईटीआई रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed