फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Admissions for class 9th and 11th will start from April 1

Rewari News: एक अप्रैल से 9वीं और 11वीं कक्षा में शुरू होंगे दाखिले

Fri, 28 Mar 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 28 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Admissions for class 9th and 11th will start from April 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राजकीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिले की प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू होगी। दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को 11वीं में अस्थायी रूप से प्रवेश दिया जाएगा। जिले के सभी राजकीय विद्यालयों ने दाखिले की तैयारी पूरी कर ली है।
शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दाखिले को लेकर निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत कक्षा 9वीं में दाखिला प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलेगी। संस्था के मुखिया की अनुमति से बिना विलंब शुल्क दाखिले एक मई से 16 मई तक होंगे। यदि कोई विद्यार्थी 30 अप्रैल तक किसी कारणवश दाखिला नहीं ले पाते हैं तो उन्हें अगले 15 दिन बिना विलंब शुल्क के दाखिला लेने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

संस्था के मुखिया की ओर से संबंधित खंड अधिकारी से अनुमति प्राप्त करने के बाद 17 मई से 31 मई तक भी बिना विलंब शुल्क के दाखिले किए जाएंगे। कक्षा 11वीं में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में एक अप्रैल से प्रोविजनल आधार पर दाखिला शुरू किए जाएंगे। इसके बाद सामान्य दाखिला प्रक्रिया बोर्ड की ओर से घोषित परिणाम के दस दिनों की अवधि के भीतर पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
संस्था के मुखिया को लेनी होगी अनुमति
संस्था के मुखिया को संबंधित खंड अधिकारी से अनुमति प्राप्त करने के बाद 17 से 31 मई तक भी बिना विलंब शुल्क के दाखिले किए जाएंगे। कक्षा 11वीं में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में एक अप्रैल से प्रोविजनल आधार पर दाखिले शुरू किए जाएंगे। इसके बाद सामान्य दाखिला प्रक्रिया बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम के 10 दिनों की अवधि के भीतर पूरी की जाएगी।

वर्जन
शिक्षा निदेशालय ने 9वीं व 11वीं कक्षा में दाखिले का शेड्यूल जारी किया है। दोनों कक्षाओं में दाखिले की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू की जाएगी। 10वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने तक विद्यार्थी अस्थायी दाखिला ले सकते हैं। परीक्षा परिणाम आते ही वे स्थायी रूप से दाखिला ले सकेंगे। इस संबंध में सभी स्कूल मुखिया को पत्राचार किया गया है।-कपिल पूनिया, जिला शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed