फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Admission process started in polytechnic educational institutes

Rewari News: बहुतकनीकी शिक्षण संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू

Tue, 08 Jul 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 08 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Admission process started in polytechnic educational institutes
फोटो: 02रेवाड़ी। लिसाना स्थित बहुतकनीकी संस्थान में दाखिले से पहले दस्तावेजों की जांच कराते
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के बहुतकनीकी शिक्षण संस्थानों में विभिन्न ट्रेडों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन विद्यार्थियों को सीट आवंटित की जाएगी, उन्हें 17 से 21 जुलाई के बीच फीस भरकर अपनी सीट सुरक्षित करनी होगी। 16 जुलाई को सीट आवंटन का परिणाम जारी किया जाएगा।
12वीं कक्षा के आधार पर 7 जुलाई से 10 जुलाई तक विद्यार्थी पसंद भर सकेंगे। सीट अलॉटमेंट 11 जुलाई को होगा। 14 से 16 जुलाई के बीच रिपोर्टिंग करनी होगी। जिन छात्रों को पहली काउंसलिंग में सीट नहीं मिलेगी, वे 18 से 22 जुलाई तक दूसरी काउंसलिंग के लिए पसंद भर सकेंगे।
विज्ञापन

इसका परिणाम 23 जुलाई को आएगा और रिपोर्टिंग 24 से 28 जुलाई के बीच की जाएगी। इसके बाद संबंधित संस्थान में सभी मूल दस्तावेजों, दो फोटोकॉपी सेट और शुल्क के साथ व्यक्तिगत रूप से रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कुल 1080 ऑनलाइन आवेदन आए हैं। लिसाना स्थित बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान में 730 और धामलावास स्थित बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान में कुल 350 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं।
बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान लिसाना व धामलावास में 720 सीटों पर दाखिले होंगे। इन संस्थानों में सिविल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इंस्ट्रूमेंटल एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग में 60-60 सीटें हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 60-60 सीटें हैं।
दाखिला होने के बाद विद्यार्थियों को अपने संस्थान में 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट या रिजल्ट कॉपी, बैंक पासबुक, परिवार पहचान पत्र की फोटो कॉपी, जाति और रिहायशी प्रमाणपत्र शामिल करने होेंगे।
आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के श्रेणी, आय और परिवार पहचान पत्र की मूलप्रति जमा करनी होगी। वहीं 12वीं के आधार पर (12वीं नॉन मेडिकल) अप्लाई करने के लिए 10वीं और 12वीं दोनों सर्टिफिकेट की मूलप्रति संस्थान में जमा करनी होगी।


लड़कियों को जमा करनी होगी 2850 रुपये फीस
बहुतकनीकी संस्थान लिसाना के दाखिला नोडल अधिकारी धर्मपाल यादव ने बताया कि लड़कियों के लिए फीस 2850 रुपये और लड़कों के लिए 4350 रुपये है। निर्धारित समय पर फीस जमा करने पर ही विद्यार्थियों का दाखिला सुनिश्चित माना जाएगा। जिन विद्यार्थियों को पहली काउंसलिंग में सीट नहीं मिलती है, तो वे दूसरी काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे। इसके लिए पसंद भरने की तिथि 23 से 26 जुलाई निर्धारित की गई है। सीट आवंटन 28 जुलाई को होगा और आवंटित विद्यार्थियों को 29 जुलाई से 1 अगस्त के बीच संस्थान में जाकर दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करनी होगी।




वर्जन
बहुतकनीकी शिक्षण संस्थानों में कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फीस जमा होने के बाद ही संबंधित छात्र का दाखिला सुनिश्चित माना जाएगा।-डॉ. सुखबीर यादव, प्रिंसिपल, बहुतकनीकी संस्थान लिसाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed