फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Administrative approval received for construction of 30 health institutions, Rs. 16.21 crore will be spent

Rewari News: 30 स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति, 16.21 करोड़ होंगे खर्च

Sun, 14 Sep 2025 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Administrative approval received for construction of 30 health institutions, Rs. 16.21 crore will be spent
फोटो : 22स्वास्थ्य मंत्री, आरती सिंह राव
रेवाड़ी। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को नई दिशा देते हुए 29 उप-स्वास्थ्य केंद्र और एक ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि इन संस्थानों के निर्माण के लिए 16.21 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। प्रत्येक उप-स्वास्थ्य केंद्र पर 55.50 लाख रुपये तथा डहीना में बनने वाले ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट पर 50 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने से गांव-गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। इससे लोगों को छोटे इलाज या जांच के लिए शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

जिले के मयान, खालेटा, निमोठ, मंदोला, धामलावास, प्राणपुरा, मनेठी, भालखीमाजरा, नांगल जमालपुर, चिमनावास, खडगवास, गूगोढ़, कोसली-1, कोसली-2, आशियाकी, रामपुरा, फिदेड़ी, गोकलगढ़, अलावलपुर, आनंदपुर, बोलनी, खंडोरा, खलीलपुरी, टुमना, झोलरी, दखोरा, कापड़ीवास, नया गांव (बहाला) और झाडोदा गांवों में ये उप-स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव और हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं नजदीक उपलब्ध हों। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार ढांचा निर्माण, जनशक्ति की उपलब्धता और आधुनिक उपकरणों से सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed