फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Administration alert to conduct HTET at 27 centers: SDM

27 केंद्रों पर एचटेट संपन्न कराने के लिए प्रशासन सतर्क : एसडीएम

Tue, 29 Nov 2022 05:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Administration alert to conduct HTET at 27 centers: SDM
रेवाड़ी। जिला प्रशासन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से जिले में 3 व 4 दिसंबर को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) आयोजित कराई जाएगी। इसके लिए 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा नकल रहित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सतर्क है। उक्त जानकारी एसडीएम होशियार सिंह ने सोमवार को एचटेट की तैयारियों के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एचटेट के लिए संबंधित अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं व इंतजाम सुनिश्चित करें। ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न आए। उन्होंने कहा कि यदि किसी परीक्षा केंद्र पर किसी प्रकार की सुविधा का अभाव है तो उसे समय रहते दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए स्वयं का पेन लाना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 3 व 4 दिसंबर को सुबह व शाम के सत्र में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे सभी परीक्षा केंद्रों का फिजिकल वेरिफिकेशन करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने संबंधित निर्देश दिए कि जिला रेवाड़ी में एचटेट के सुचारु संचालन के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू की जाए। ताकि परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्वक, पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी व सरकार नकल रहित निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षाएं करवाने के लिए कृतसंकल्प हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड की ओर से एचटेट में किसी भी तरह की हेराफेरी और गड़बड़ी को रोकने के लिए विशेष प्रकार की तैयारियां की गई हैं। बैठक में सीटीएम देवेंद्र शर्मा, डीएसपी हंसराज, डीईओ नसीब सिंह, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र लाना आवश्यक
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा-2022 के तहत लेवल-3 पीजीटी परीक्षा शनिवार, 3 दिसंबर को दोपहर तीन बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी। इसके बाद अगले दिन लेवल-2 की टीजीटी परीक्षा रविवार, 4 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी, जबकि लेवल-1 पीआरटी के लिए भर्ती पात्रता परीक्षा रविवार, 4 दिसंबर को दोपहर तीन बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थी इस बात का विशेष ध्यान रखें की प्रवेश-पत्र लेकर जाना अनिवार्य है।

----------
परीक्षा के ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात
एसडीएम ने बताया कि जिलाधीश अशोक कुमार गर्ग की ओर से एक्सईएन मिकाढ़ा विकास कुमार, एसडीओ मिकाढ़ा नंद गोपाल, जिला बागवानी अधिकारी मनदीप, एसडीओ पंचायती राज कमल सिंह, एसडीओ सिंचाई नवीन कुमार, एसडीओ पंचायती राज संजय कुमार, एसडीओ मिकाढ़ा विनोद कुमर, जीएम वेयर हाउस रोहताश दहिया, एसडीओ सिंचाई नंद किशोर, एसडीओ सिंचाई मनोज वर्मा, एसडीओ डब्ल्यूएस डिवीजन अजय कुमार, एडीओ अनिल कुमार, जीएम हैफेड संतराम, जिला खनन अधिकारी राजेश कुमार, एक्सईएन एचएसवीपी धारूहेड़ा धर्मेंद्र रुहिल, एसडीओ मुकेश कुमार, एसडीओ इंद्रजीत, एसडीओ सिंचाई मनोज कुमार, एसडीओ प्रदीप दहिया, एस डिविजन संदीप यादव, ईटीओ परमजीत, एक्सईएन एमसी संजीव कुमार, ईटीओ विकास जाखड़, एसडीओ विजिलेंस सिंचाई जितेंद्र सिंह, एसडीओ पंचायती राज पोहप सिंह, एक्सईएन पंचायती राज नरेंद्र कुमार, एसडीओ एचएसएमबी विक्रम यादव को ड्यूटी मजिस्ट्रेट व फ्लाइंग टीम में लगाया गया है। ईटीओ प्रवीण कुमार, बागवानी विकास अधिकारी रविंद्र कुमार, डीएचबीवीएन धारूहेड़ा से आशिष मित्तल, एसडीओ डीएचबीवीएन रेवाड़ी जतिन कुमार व बागवानी विकास अधिकारी को रिजर्व में ड्यूटी लगाई गई है। एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह एचटेट परीक्षा के नोडल अधिकारी होंगे तथा डीईओ रेवाड़ी नसीब सिंह उनका सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed