फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Administration alert and ready to stop black marketing in fertilizer distribution

खाद वितरण में कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन सतर्क एवं मुस्तैद

Wed, 27 Oct 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Administration alert and ready to stop black marketing in fertilizer distribution
डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में डीएपी खाद की कालाबाजारी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जिला व पुलिस प्रशासन जिले में डीएपी खाद के वितरण को लेकर पूरी तरह सजग एवं सर्तक है और इसके लिए फ्लाइंग टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

डीसी यशेंद्र सिंह जिले में डीएपी के पारदर्शी वितरण को लेकर फ्लाइंग टीम की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि डीएपी खाद राजस्थान की ओर न जाने पाए इसके लिए व्यापक प्रबंध करते हुए अधिक से अधिक नाके लगाकर निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि खाद के स्टॉक की अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से जांच करें। डीसी ने किसानों का आह्वान किया कि वे रिश्तेदारों व अपने चहेतों के लिए डीएपी का स्टॉक न करें ताकि सभी किसानों को जरूरत के हिसाब से डीएपी खाद मिल सके और किसी को कोई परेशानी न आए। इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद जयदीप कुमार, एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, सीटीएम रोहित कुमार, एएसपी पूनम, डीएसपी हंसराज, डीएसपी मोहम्मद जमाल, तहसीलदार प्रदीप देशवाल, उप निदेशक कृषि सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डीएपी की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने जारी किए नंबर
डीसी ने बताया कि खाद वितरण कार्य में कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 9416130866 व 9466042005 नंबर जारी किए गए है यदि खाद से संबंधित कोई गड़बड़ी हो तो इन नंबरों पर सूचना दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक इस नंबर पर कालाबाजारी से संबंधित कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। डीसी ने कहा कि अगर कहीं भी खाद की कालाबाजारी हो रही है या रेवाड़ी जिले के किसी भी खाद केंद्र से राजस्थान में डीएपी जाने की शिकायत मिले तो तुरंत जिला प्रशासन द्वारा जारी नंबरों पर सूचित करें। शिकायत पर तुरंत प्रभाव से संज्ञान लिया जाएगा। एसपी राजेश कुमार ने फ्लाइंग टीमों में नियुक्त पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे डीएपी वितरण में पूरी चौकसी रखे और सीमा पर नाके लगाकर चेकिंग करें कि कोई डीएपी की कालाबाजारी तो नहीं कर रहा। उन्होंने डीएपी वितरण के दौरान पूरी सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed