Hindi News
›
Haryana
›
Rewari News
›
'Adequate reading material should be available for the children in the shelter home'
{"_id":"6260497990dc172f1834e149","slug":"adequate-reading-material-should-be-available-for-the-children-in-the-shelter-home-rewari-news-rtk6444503148","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शेल्टर होम में बच्चों के लिए पर्याप्त पाठन सामग्री उपलब्ध हो’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शेल्टर होम में बच्चों के लिए पर्याप्त पाठन सामग्री उपलब्ध हो’
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
ओपन शेल्टर होम रह रहे बच्चों से रूबरू होतीं महिला एवं बाल विकास अधिकारी उर्मिल सिवाच।
- फोटो : Rewari
Link Copied
रेवाड़ी। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत महिला एवं बाल विकास अधिकारी उर्मिल सिवाच ने बुधवार को जिला बाल संरक्षण अधिकारी दीपिका यादव, सरंक्षण अधिकारी सरस्वती यादव, ओआरडब्ल्यू प्रदीप कुमार के साथ ओपन शेल्टर होम का निरीक्षण किया तथा उपस्थित स्टॉफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि शेल्टर होम में बच्चों के लिए पर्याप्त पाठन सामग्री उपलब्ध हो।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ओपन शेल्टर होम में बच्चों के लिए पर्याप्त खिलौने हों ताकि बच्चे चाव से यहां आकर खेल सकें। उन्होंने ओपन शेल्टर होम शेल्टर होम में रहने वाले बच्चों के लिए शेल्टर होम में किए गए व्यवस्थाओं को देखा। ओपन शेल्टर होम इंचार्ज ने बताया कि इस समय ओपन शेल्टर होम में 25 बच्चों का दाखिला है। उर्मिल सिवाच ने शेल्टर होम में रहने वाले बच्चों को शिक्षा, साफ सफाई, खाना खाने से पहले और खाने के बाद साबुन से हाथ धोने आदि के टिप्स दिए। उन्होंने उपस्थित स्टॉफ को किचन गार्डनिंग के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने इस अवसर पर बच्चों को केले वितरित किए तथा सैनिटाइजर, मास्क, साबुन की किट भी प्रदान की।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।