फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Addiction is the biggest enemy, stay away from it: Rampal

नशा सबसे बड़ा शत्रु, इससे दूर रहें : रामपाल

Sun, 04 Jan 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 04 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Addiction is the biggest enemy, stay away from it: Rampal
ग्रामीणों को जागरूक करती नशा मुक्ति टीम। स्रोत : पुलिस - फोटो : सांकेतिक
रेवाड़ी। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव बेरली कला, बेरली खुर्द और मुसेपुर में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान निरीक्षक रामपाल ने कहा कि नशा मनुष्य के शरीर, परिवार और समाज का सबसे बड़ा शत्रु है। इससे दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर देता है। सभी विद्यार्थी देश के भविष्य हें। विद्यार्थियों को पढ़ाई, खेल और अपने सपनों में ध्यान देना चाहिए। नशे से हमेशा दूर रहना चाहिए। कहा कि अगर गांव या आस-पास कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें।
विज्ञापन

नशा मुक्ति टीम ने कहा कि नशा शरीर ही नहीं, बल्कि जीवन और समाज के लिए भी जहर है। नशामुक्त और स्वस्थ रहना ही देश की सुरक्षा व प्रगति की गारंटी है। नशा मुक्ति टीम ने ग्रामीणों को साइबर अपराध के खतरों से भी अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों को यातायात नियमों की भी जानकारी दी और कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों का पालन करना जरूरी है। हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग और यातायात संकेतों का पालन हमारी सुरक्षा के लिए अनिवार्य है ।

नशा मुक्ति टीम ने अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत डायल 112 पर इसकी सूचना दें। इसके अलावा नशा गतिविधियों की सूचना हेल्पलाइन नंबर 1933 पर करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed