{"_id":"67a79e725435b787720a37bc","slug":"accused-of-withdrawing-money-by-changing-debit-card-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-215000-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डेबिट कार्ड बदलकर रुपये निकालने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डेबिट कार्ड बदलकर रुपये निकालने का आरोपी गिरफ्तार
Sat, 08 Feb 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। चौकी जगन गेट पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर 28 हजार रुपये निकालने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला पलवल के गांव धीरण निवासी हासिम के रूप में हुई है। मामले में चार आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर 16 हजार रुपये बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
शहर के मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी रामकंवार शर्मा ने शिकायत में बताया था कि 22 मार्च 2022 को वह रेवाड़ी के लियो चौक स्थित एक बैंक के एटीएम बूथ में पैसे निकालने के लिए गए थे। पैसे निकालने लगे तो पीछे खड़े एक युवक ने पैसे निकालने में मदद की पेशकश की। इसके बाद आरोपी ने उनसे पिन नंबर भी ले लिए और कार्ड लगाकर कहा कि अभी मशीन काम नहीं कर रही है। इस दौरान आरोपी ने उनका कार्ड बदल लिया और उसको किसी दूसरे का कार्ड दे दिया। कुछ समय बाद उनके मोबाइल पर पैसे निकलने का मैसेज आया, जिसमें आरोपी युवक ने उनके खाते से 3 बार में 28 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने थाना शहर रेवाड़ी में मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त चार आरोपी साहिल खान, सद्दाम हुसैन, तौफिक खान व भूरा उर्फ हिम्मत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने हासिम को भी गिरफ्तार कर लिया है।