{"_id":"6681c3c9d6f239c79b0b4a27","slug":"accused-of-stealing-rs-75-lakh-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-206218-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: साढ़े 7 लाख रुपये चोरी करने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: साढ़े 7 लाख रुपये चोरी करने का आरोपी काबू
Mon, 01 Jul 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 01 Jul 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। पेट्रोल पंप से साढ़े सात लाख रुपये चोरी करने के आरोपी को अपराध शाखा-1 रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव चांदनवास निवासी विकास के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से चोरी के साढ़े 7 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।
निरीक्षक सुमेर सिंह ने बताया की 10 जून को सेक्टर-10 गुरुग्राम निवासी राहुल यादव ने शिकायत में बताया था कि उसका रोहड़ाई मोड़ के नजदीक पेट्रोल पंप है। उसने अपने पेट्रोल पंप पर काम करने के लिए गांव चांदनवास निवासी विकास को मैनेजर के रूप में रखा था। 8 जून की रात को उसका मैनेजर विकास पेट्रोल पंप की अलमारी का ताला तोड़कर साढ़े सात लाख रुपये चोरी कर ले गया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। संवादा