{"_id":"664e76f4b13f663b860deea4","slug":"accused-of-stealing-150-grams-of-gold-from-rajasthan-jewelers-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-204721-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राजस्थान के ज्वेलर्स से 150 ग्राम सोना चुराने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राजस्थान के ज्वेलर्स से 150 ग्राम सोना चुराने का आरोपी गिरफ्तार
Thu, 23 May 2024 04:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 23 May 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
कुंड। कुंड चौकी पुलिस ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के थाना कपासन क्षेत्र में जेवर दर्ज चोरी के एक मामले में वांछित आरोपी को काबू करके थाना कपासन पुलिस को सुपुर्द किया है।
आरोपी की पहचान हिसार के महावीर नगर निवासी जसवंत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने के जेवरात बरामद किए हैं। जांच के दौरान इनका वजन 150 ग्राम पाया गया। 150 ग्राम सोने की बाजार में कीमत साढ़े 10 लाख रुपये से अधिक है। आरोपी से गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया की यह सोने के जेवरात वह अपनी दो महिला सहयोगियों के साथ मिलकर राजस्थान के थाना कपासन इलाके से एक ज्वेलर्स की दुकान से चोरी करके लाया था। आरोपी जसवंत सिंह के खिलाफ राजस्थान के जिला चित्तौड़गढ़ के थाना कपासन में चोरी का मामला दर्ज है। आरोपी जसवंत सिंह फरार चल रहा था तथा गांव मनेठी में रह रहा था।