फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of snatching cash by attacking with brick

ईंट से हमला कर नकदी छीनने का लगाया आरोप

Thu, 11 Nov 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Accused of snatching cash by attacking with brick
रेवाड़ी। कार में सवार होकर अपनी ससुराल आ रहे डुंगरवास निवासी युवक अजीत पर ससुराल के पास उसी गांव के युवक ने आगे खड़ा होकर कार रोकने के बाद सिर पर ईंट से हमला कर करीब 1500 रुपये की नकदी छीन ली। कसौला थाना पुलिस ने शहबाजपुर खालसा निवासी चुन्नी लाल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चुन्नी लाल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि सात नवंबर को सुबह करीब साढ़े 11 बजे बैरियावास रोड से एक युवक कार में सवार होकर जा रहा था। नहर के पास शहबाजपुर खालसा निवासी अमित अचानक कार के सामने खड़ा हो गया तथा कार रुकने के बाद कार चालक के सिर पर ईंट से हमला कर कार में रखी करीब 1500 रुपये की नकदी भी छीन ली। जब उसने बचाव का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे भी जान से मारने की धमकी दी। कसौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed