फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of re-occupying the sold land

बेची गई जमीन पर दोबारा से कब्जा करने का आरोप

Tue, 02 Nov 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Accused of re-occupying the sold land
गांव जाड़रा निवासी दो बहनों ने अपने ही गांव के व्यक्ति पर जमीन बेचने के बाद दोबारा से कब्जा करने व खेत में बिजाई की गई फसल को भी नष्ट करने का आरोप लगाया है। रामपुरा थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव जाड़रा निवासी सरिता और सीमा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोनों बहनों ने गांव जाड़रा निवासी पवन कुमार से 12 कनाल चार मरला जमीन 35 लाख रुपये में खरीदी थी। 30 अक्तूबर 2020 को रेवाड़ी तहसील में जमीन की रजिस्ट्री कराई गई थी। उसी समय उन्होंने बीस लाख रुपये दे दिए थे। 15 लाख रुपये चेक के माध्यम से दिए गए थे। छह लाख रुपये पवन कुमार ने चेक से लिए थे। कोविड-19 संक्रमण के कारण वह नौ लाख रुपये का भुगतान नहीं कर पाई थी। उन्होंने बचे हुए नौ लाख रुपये 14 सितंबर 2021 को प्रदेश सरकार के खजाना में जमा करा दिए थे, जो पवन कुमार ने निकलवा लिए थे। जमीन पर 30 अक्तूबर 2020 से ही उनका कब्जा हो गया था और उन्होंने गेहूं व बाजरा भी उगाया था। दोनों फसलें भी उन्होंने ही काटी थी। 23 अक्तूबर को उन्होंने खेत में सरसों की बिजाई की थी। 30 अक्टूबर को रात के समय पवन ने अपने परिजनों के साथ मिल खेत पर कब्जा करने की नीयत से सरसों की फसल नष्ट कर दी। उन्होंने शिकायत की तो जान से मारने की धमकी दी। रामपुरा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed