फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of plotting double murder arrested

दोहरे हत्याकांड की साजिश रचने वाला आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Nov 2021 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Accused of plotting double murder arrested
आरोपी। - फोटो : Rewari
कोसली बाजार में दिवाली के दिन दो युवकों की गोली मार कर हत्या करने के मामले में कोसली थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिला झज्जर के गांव बाबेपुर निवासी नीरज उर्फ दारा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इस मामले में पहले ही पुलिस कोसली स्टेशन निवासी प्रवीण पंघाल, सचिन उर्फ गोलू, अंबोली निवासी दीपक, भाकली निवासी हिमांशु, राजस्थान के जिला अलवर के गांव गिलोठ निवासी अर्जुन उर्फ पवन उर्फ बंटी, गांव कोहारड़ निवासी प्रदीप उर्फ तुर्री और स्टेशन क्षेत्र निवासी हिमांशु को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

गांव भाकली निवासी ईशु उर्फ यशदेव व अक्षय चार नवंबर को दिवाली के दिन कोसली के बाजार में कार में बैठे हुए थे। इसी दौरान मास्क लगाए पहुंचे बदमाशों ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर दोनों की हत्या कर दी थी। मृतक युवक यशदेव उर्फ ईशू की मां सुषमा देवी ने गांव भाकली निवासी फौजी जोखी, विरेंद्र उर्फ कर्नल, गांव धनिया का प्रवेश, गांव अंबोली निवासी दीपक, गांव साल्हावास निवासी डाकू उर्फ विक्की, रेलवे स्टेशन क्षेत्र निवासी गोलू उर्फ सचिन व प्रवीण और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 अगस्त को भी किया था हमला
इससे पहले 25 अगस्त को भी यशदेव पर जानलेवा हमला हुआ था जिसमें पुलिस ने गांव भाकली निवासी हिमांशु, आंबोली निवासी दीपक, रेलवे स्टेशन क्षेत्र निवासी गोलू उर्फ सचिन, साल्हावास निवासी विक्की उर्फ डाकू, धनिया सहित सात-आठ युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

सात आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी
गिरफ्तार किए गए सात आरोपियों से पुलिस तीन पिस्तौल, सात मैगजीन, 15 कारतूस, वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी व दो मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है। आरोपी नीरज उर्फ दारा पर दोनों युवकों की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। हत्यारोपी गुरुग्राम के गांव बोहड़ा कलां निवासी सचिन उर्फ यूपी वाला और साल्हावास निवासी विक्की उर्फ डाकू फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed