फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of getting diesel fuel and running away without paying money arrested

Rewari News: डीजल डलवा कर बिना रुपये दिए भागने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 22 Apr 2024 03:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 22 Apr 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Accused of getting diesel fuel and running away without paying money arrested
कोसली। जाटूसाना थाना पुलिस ने गांव बेरली खुर्द देव फिलिंग स्टेशन पर स्कॉर्पियों में डीजल डलवा कर धोखाधड़ी करके बिना रुपये दिए फरार होने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान गांव मुरलीपुर निवासी शमशेर सिंह उर्फ जय के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को आगामी पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गांव मोतला कला निवासी नीरज ने बताया था कि वह गांव बेरली खुर्द में देव फिलिंग स्टेशन पर सेल्समैन की नौकरी करता है। 28 जनवरी को एक व्यक्ति स्काॅपियों में सवार होकर फिलिंग स्टेशन पर आया। धोखाधड़ी करके गाड़ी में 4799.87 रुपये का डीजल डलवा कर बिना पैसे दिये भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जाटूसाना थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने शनिवार को मामले में आरोपी गांव मुरलीपुर निवासी शमशेर सिंह उर्फ जय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह महेंद्रा वर्कशाप सेक्टर -16 गुरुग्राम में चालक की नौकरी करता था। गाड़ी उसने 27 जनवरी 2024 को वर्कशाप से चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed