फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of embezzling money through fraud arrested

Rewari News: धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने की आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Jul 2024 04:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 02 Jul 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Accused of embezzling money through fraud arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। थाना कोसली पुलिस ने फर्जी इकरारनामा कर धोखाधड़ी करके रुपये ऐंठने के मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लुहार बस्ती रेलवे स्टेशन कोसली निवासी दया देवी के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता भाकली निवासी अश्वनी कुमार ने शिकायत दी थी कि वह कोसली में मकान खरीदने के लिए मकान की तलाश में था। उसी दौरान उनकी मुलाकात राम कुमार से हुई। रामकुमार ने बताया कि 100 हजार गज में एक मकान बना है जो पत्नी के नाम से है और उसे वह बेचना चाहते हैं। उसने मकान देखने के लिए कहा। अश्वनी मकान खरीद करने के लिए राजी हो गए। कुल 15 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। उस समय उपरोक्त दोषी दया व राम कुमार ने बताया कि उक्त मकान पर लोन है। इसलिए आपको लगभग रकम पहले देनी होगी ताकि लोन क्लीयर कर सकें। जिस पर बतौर बयाना दोषी को दे दिया। इसका पूरा विवरण इकरारनामा में दर्ज है। बाद में पता चला है कि उपरोक्त दोषी ने उक्त मकान का सौदा मेरे साथ करने के बाद किसी अन्य व्यक्ति जसबीर सिंह के साथ कर दिया है और उसके पक्ष में भी इकरारनामा तहरीर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed