फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   accused got three-day remand in the murder case in Rewari, the garment trader was shot on his birthday

Rewari: हत्या मामले में आरोपी की मिली तीन दिन की रिमांड, गारमेंट्स व्यापारी को जन्मदिन पर मारी थी गोली

Wed, 04 Dec 2024 05:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 04 Dec 2024 05:32 PM IST
विज्ञापन
accused got three-day remand in the murder case in Rewari, the garment trader was shot on his birthday
आरोपी - फोटो : संवाद

रेवाड़ी पुलिस ने गारमेंट्स व्यापारी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव चिरहाड़ा निवासी सचिन उर्फ नैन के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर चार आरोपी सुनील उर्फ सुम्मी, शिव कुमार उर्फ एसपी, भानु प्रताप उर्फ खोटु व देवेन्द्र उर्फ देबु को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी। दरअसल, गांव रानौली निवासी शीशराम ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसके बेटे दिनेश कुमार ने जलियावास में गारमेंटस व किरयाना की दुकान कर रखी थी। 5 जुलाई 2024 को उसके बेटे दिनेश कुमार का जन्मदिन था, जिसकी वजह से वह अपने बेटे को बुलाने के लिए दुकान पर गया था।
विज्ञापन


उनकी दुकान से कुछ दूर पर एक मोमोज की रेहड़ी लगी हुई थी, जिस पर एसपी उर्फ शिव गांव जलालपुर, सुम्मी गुर्जर पातुहेड़ा व अमित पहलवान गांव आसलवास ये तीनों मोमोज खा रहे थे। यह तीनों उसके पास आए और झगड़ा करने लग गए। समझाने के बाद वह सभी वहां से चले गए। उसके बाद वह अपने बेटे के साथ दुकान के पास चौराहे पर आकर बैठ गया। थोड़ी देर बाद शिव कुमार उर्फ एसपी, सुम्मी व अमित एक कार में आए साथ मे अन्य लोग बाइक पर आए। रंजिश को रखते हुए उसके बेटे दिनेश के साथ झगड़ा करने लगे। इसके बाद शिव कुमार उर्फ एसपी ने उसके बेटे दिनेश को गोली मार दी और अभी आरोपी मौके से फरार हो गए। आस पडोस के लोगों की मदद से वह दिनेश को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टर ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed