फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused caught with 1 kg 117 grams ganja

Rewari News: 1 किलो 117 ग्राम गांजा के साथ आरोपी काबू

Wed, 10 Apr 2024 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 10 Apr 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Accused caught with 1 kg 117 grams ganja
रेवाड़ी। शहर में पश्चिम बंगाल के गांजा तस्कर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया है। गांजा से भरा एक कट्टा बरामद हुआ है। मॉडल टाउन थाना में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रेवाड़ी यूनिट के एएसआई बिजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल पुरवा मदनीपुर के गांव दौदपुर निवासी सेख रोफिक उर्फ छोटू शहर में गांजा बेचने के अलावा सप्लाई भी करता है। सूचना के बाद सेख रोफिक की घेराबंदी की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह कंटेनर डिपो के पास झुग्गियों में रहता है। पुलिस की टीम को यह भी पता चला कि फिलहाल वह परशुराम कॉलोनी में रेलवे लाइन के पास गांजा से भरा कट्टा लेकर खड़ा है। पुलिस टीम ने तुरंत रेलवे लाइन के पास रेड की और सेख रोफिक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उसके कब्जे से एक सफेद रंग का प्लास्टिक का कट्टा मिला। इसमें 1 किलो 117 ग्राम गांजा बरामद हुआ। रोफिक के खिलाफ टीम ने मॉडल टाउन थाना में केस दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed