फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   accused arrested in the case of killing a youth by crushing him with a car in Rewari

Rewari:गाड़ी से कुचलकर युवक की हत्या करने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ के लिए 1 दिन के रिमांड पर लिया

Mon, 05 Aug 2024 05:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 05 Aug 2024 05:11 PM IST
सार

उप निरीक्षक सुभाष चन्द ने बताया कि गांव ढाणी जाटूसाना निवासी नकुल यादव ने अपनी शिकायत में बताया था की 1 अगस्त की देर रात को प्रजापति चौक पर गांव लिलोढ़ निवासी अमित उर्फ पटवारी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके भाई राहुल यादव की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
accused arrested in the case of killing a youth by crushing him with a car in Rewari
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

रेवाड़ी अपराध शाखा-3 कोसली इंचार्ज उप निरीक्षक सुभाष चन्द की टीम ने शहर के प्रजापति चौक पर युवक की गाड़ी से कुचलकर हत्या करने के मामले में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव लिलोढ़ निवासी अमित उर्फ पटवारी, गांव असदपुर निवासी अनीपाल सिंह उर्फ फोजी, मोहल्ला आन्नद नगर हाल मोहल्ला साधुशाह नगर रेवाड़ी निवासी हरीश उर्फ ढिल्लु व मोहल्ला आनंद नगर रेवाड़ी निवासी मदनपाल उर्फ मास्टर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने बताया की शराब के नशे में उनकी राहुल यादव के साथ आपसी रिश्ते नाते को लेकर साथ कहासुनी हो गई थी। रंजिश के तहत उन्होंने अपनी एसयूवी गाड़ी से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


उप निरीक्षक सुभाष चन्द ने बताया कि गांव ढाणी जाटूसाना निवासी नकुल यादव ने अपनी शिकायत में बताया था की 1 अगस्त की देर रात को प्रजापति चौक पर गांव लिलोढ़ निवासी अमित उर्फ पटवारी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके भाई राहुल यादव की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर रेवाड़ी में हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरु की थी। इस मामले में अपराध शाखा-3 कोसली पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed