फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused arrested in shop theft case

Rewari News: दुकान से चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 Sep 2024 10:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 10 Sep 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested in shop theft case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल फोन व अन्य सामान चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान यूपी के देवरिया जिले के गांव लार व हालमुकाम शौकत कॉलोनी रामपुरा साढोत, अलवर राजस्थान निवासी अनश के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस ने बताया कि गांव कापड़ीवास निवासी सुनील ने शिकायत में कहा था कि गांव के मार्केट में उसकी जयदीप कम्युनिकेशन नाम से मोबाइल की दुकान है। 4 जून 2021 की रात दुकान बंद करके अपने घर चला गया था। अगले दिन दुकान पहुंचा तो दुकान का शटर टूटा हुआ था और दुकान के अंदर मोबाइल फोन व अन्य सामान चोरी हुए मिले। थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने चोरी का मामला किया था। मामले में तीन आरोपी आशिफ उर्फ अच्चू, शमशाद उर्फ छोटू व इमरान को पहले ही गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 6 मोबाइल फोन बरामद किए थे। इस मामले में पुलिस ने एक और आरोपी अनश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed