फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused arrested in fraud case in the name of investing money in trading

Rewari News: ट्रेडिंग में पैसे लगाने के नाम पर ठगी के मामले आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Mar 2025 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in fraud case in the name of investing money in trading
फोटो : 02आरोपी, मनीष कुमार। स्रोत : पीआरओ
रेवाड़ी। साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने युवती से ट्रेडिंग में पैसे लगाने के नाम पर ठगी करने के मामले एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला चूरू के गांव ढांढल चेना निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


मूल रूप से हिसार एवं हाल आबाद शहर के मॉडल टाउन निवासी रितु ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखकर आईडी पर मैसेज किया था। इसके बाद शातिर ने कहा कि ट्रेडिंग में 1 हजार रुपए लगाने पर 30 हजार रुपये का प्रॉफिट मिलेगा और इसके बाद उसने एक क्यूआर कोड शेयर किया था। इसके बाद पीड़िता ने उस क्यूआर कोड पर 1 हजार रुपए भेज दिया और इस प्रकार शातिर ने पीड़िता से कुल 73 हजार 500 रुपये जमा करवा लिए। बाद में पैसे देने से इन्कार कर दिया तथा शिकायत करने पर जान से मरने की धमकी दी। इस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त हिसार जिले के गांव चिड़ौद हाल आबाद जीरकपुर पंजाब सोमबीर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed