फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused arrested for stealing setting plate

Rewari News: सेटरिंग की प्लेट चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 May 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 15 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing setting plate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। थाना सदर पुलिस ने दुकान से सेटरिंग की प्लेट चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान यूपी के जिला हापुड़ के गांव देहरा निवासी फराक्त उर्फ बोना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जिला गुरुग्राम के गांव बपास निवासी भीम सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने रेवाड़ी के प्रजापति चौक पर एक दुकान कर रखी है। 20 जनवरी 2020 को सुबह के समय वह अपनी दुकान पर सोया हुआ था।
विज्ञापन

इसी दौरान उसे सेटरिंग की प्लेटों की आवाज सुनाई दी। उसने दरवाजा खोल कर देखा तो कुछ व्यक्ति ट्रक में सेटरिंग की प्लेट डाल रहे थे। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी ट्रक लेकर भाग गए। आरोपी उसकी दुकान से 115 सेटरिंग की प्लेट चोरी करके ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने थाना सदर में चोरी का मामला दर्ज करके आरोपी फिरोजुदीन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने चोरी की गई सेटरिंग की प्लेट भी बरामद कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने फराक्त उर्फ बोना को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed