फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused arrested for making video with weapon and making it viral

Rewari News: हथियार के साथ वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोपी काबू

Thu, 20 Mar 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 20 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for making video with weapon and making it viral
कोसली । सीआईए कोसली पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ वीडियो बनाकर वायरल कर दहशत फैलाने के मामले में एक युवक गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव गोकलगढ़ निवासी आदित्य उर्फ माया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 अवैध देसी कट्टा बरामद किया है।
विज्ञापन

सीआईए ने वीडियो के बारे गहनता से पूछताछ की तो आदित्य उर्फ माया ने बताया कि जिस समय वह पुलिस को देखकर भाग रहा था, उस समय उसके पास एक देशी कट्टा था। उसने देशी कट्टा गांव के मंदिर की दीवार के पास छुपाया है।
विज्ञापन

आदित्य उर्फ माया की निशानदेही पर सीआईए ने आरोपी से एक देसी कट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

8 मार्च को एक वीडियो वायरल हुआ था, इसमें एक युवक तीन हथियारों को लहराता हुआ दिखाई दे रहा था। सीआईए ने जांच की तो आरोपी की पहचान गोकलगढ़ निवासी आदित्य उर्फ माया के रूप में हुई। इसके बाद सीआईए की टीम गांव गोकलगढ़ पहुंची तो गांव के जोहड़ के पास खड़ा आरोपी पुलिस टीम को देखकर भागते हुए अपने घर में घुस गया। उसने घर के अंदर से गेट को बंद कर लिया। सीआईए की टीम ने ग्रामीणों की मौजूदगी में गेट खुलवा कर आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed