फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused arrested for kidnapping a youth and extorting money from him

Rewari News: युवक का अपहरण कर जबरन पैसे वसूलने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Jun 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 26 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for kidnapping a youth and extorting money from him
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। पुलिस ने कुतुबपुर निवासी एक युवक का अपहरण कर जबरन पैसे वसूलने के मामले में एक और आरोपी राजस्थान के जिला खैरथल के गांव पुर निवासी अंशू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में चार आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
रेलवे में कार्यरत मोहल्ला कुतुबपुर निवासी गौरव ने एफआईआर में कहा था कि 23 फरवरी को वह कार से दोस्तों के साथ अलवर में शादी समारोह में भाग लेने गए थे। रात में लौटते समय दोस्तों को रेवाड़ी रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से लौटते समय लघुशंका के लिए गाड़ी रोकी तो चार हथियारबंद बदमाशों ने उनको गाड़ी सहित अगवा कर लिया। बदमाशों ने उसके दोस्तों से 15 हजार रुपये फोन-पे पर डलवा लिए। बदमाशों ने उसकी सोने की चेन, अंगूठी व एटीएम कार्ड छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उसे पटौदी ले जाकर चेन व अंगूठी 70 हजार रुपये में उससे गिरवी रखवा दिए। पैसे लेकर सभी राजस्थान के अलवर और जयपुर की ओर ले गए। अलवर के पूरव गांव के पास इन लोगों ने एक लूट के इरादे से एक कार चालक पर गोली चलाई। जयपुर के आगरा रोड पर भी कार चालक पर फायर किया।
आरोपी उसे 28 फरवरी की रात को गाड़ी सहित रेवाड़ी छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान उसके घर नहीं लौटने पर उसकी पत्नी ने 25 फरवरी को थाना रामपुरा में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।


ये आरोपी किए गए गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में अपहरण व जबरन वसूली सहित विभिन्न धाराओं को इजाद करके मामले में संलिप्त चार आरोपी जिला नूंह के तावडू के बैंक कॉलोनी निवासी शेखर, जिला सोनीपत के खरखौदा के वार्ड नं 6 निवासी अरजी उर्फ हरजीत, जिला महेंद्रगढ़ के माता मसानी चौक निवासी अंकित उर्फ महेंद्रगढ़ीया व दीपांशु को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 पिस्टल, 4 मैगजीन, 16 कारतूस व 4 खोल बरामद किए थे। इस मामले में सीआईए धारूहेड़ा ने अंशु को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed