{"_id":"6a8c8b2d64b0708e1d0a8d2a","slug":"accusation-of-molesting-a-woman-rewari-news-c-198-1-rew1001-244242-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: महिला से छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: महिला से छेड़छाड़ का आरोप
Mon, 24 Aug 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। रामपुरा क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ के बाद शुरू हुआ विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। परिवार का आरोप है कि 24 अगस्त की रात बाइक और स्कूटी सवार नकाबपोश युवकों ने उनके घर के बाहर बीयर की बोतल फेंकी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक घर के सामने से गुजरते और कुछ फेंकते दिखाई दे रहे हैं।
महिला का आरोप है कि 20 अगस्त को शाम करीब चार बजे वह पशुओं का चारा लेने प्लॉट की ओर जा रही थी। रास्ते में कुछ युवकों ने उसे पकड़कर अभद्रता की और उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर पहुंचे चाचा ससुर पर भी नुकीले हथियार से हमला करने और धमकी देने का आरोप है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
वहीं रामपुरा थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की शिकायत मिली है। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई की है। मामले में उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।