फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accidents happen due to potholes on the roads

Rewari News: सड़कों पर बने गड्ढों के चलते होते हैं हादसे

Mon, 18 Nov 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 18 Nov 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Accidents happen due to potholes on the roads
रेवाड़ी। शहर में अग्रसेन चौक के पास बना गड्ढा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। ठंड का मौसम शुरू होने के साथ ही धुंध होने लगा है। ऐसे में सड़क सुरक्षा को लेकर खास इंतजाम नहीं किए गए हैं। सड़कों से सफेद व पीली पट्टियां को नदारद हैं हीं, शहर की सड़कों पर गड्ढे बने हैं जिससे हादसा होने का डर बना रहता है। प्रशासन की ओर से सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई।
वर्तमान में शहर की सड़कों का बुरा हाल है। इनपर जगह-जगह पर गड्ढे बने हैं। लोग भी लंबे समय से इन गड्ढों को भरे जाने का इंतजार कर रहे हैं। शहर के सर्कुलर रोड, बावल रोड, हुड्डा बाईपास, नसियाजी रोड, ब्रास मार्केट, बावल चौक, धारूहेड़ा चुंगी, झज्जर चौक, महाराणा प्रताप चौक के आसपास कई गड्ढे बने हुए हैं। ऐसे में लोगों को आने-जाने में भी काफी परेशानी होती है, जबकि शहर के गड्ढों को भरने के लिए लगातार व्यापारी भी मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

गड्ढों को भरने को लेकर प्रशासन की तरफ से जानकारी भी दी गई थी कि कोहरे से पहले व्यवस्था दुरुस्त करा दी जाएगी। मगर ऐसा नहीं हुआ। पिछले वर्ष भी यही स्थिति थी। इस वर्ष भी यही हालत हैं। दरअसल, कोहरे के समय में गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं और दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। फिर भी प्रशासन की तरफ से शहर में कोहरे से निपटने को लेकर तैयारी नहीं दिख रही है। शहर की अधिकतर सड़कों से सफेद पट्टी या तो गायब हो चुकी है या उस पर धूल मिट्टी जमी हुई है, जो दिखाई नहीं देती है। कोहरे के समय में यह सफेद पट्टियां भी वाहन चालकों के लिए काफी अहम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों पर अधिक खराब हैं सड़कें

महाराणा प्रताप चौक के निकट ही नेहरू पार्क और नई अनाज मंडी भी है। यहां से भाड़ावास रोड को जोड़ती इस सड़क को बनाने में कभी अधिकारियों ने दिलचस्पी ही नहीं दिखाई। शहर के सर्कुलर रोड की हालत बावल चौक के निकट खस्ताहाल हो रही है। नाईवाली चौक पर भी यही स्थिति है। रेलवे स्टेशन और ऑटो मार्केट को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण सड़क है। महाराणा प्रताप चौक से लेकर भूतेश्वर मंदिर तक जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। सर्कुलर रोड पर बने गड्ढों को भरने के लिए 2 करोड़ 57 लाख रुपये खर्च करने की बात कही गई थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। सर्कुलर रोड पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिस वजह से हमेशा हादसा होने का खतरा बना रहता है। सर्कुलर रोड काफी व्यस्ततम मार्ग है। यहां पर सुबह शाम और रात के समय बड़ी संख्या में वाहनों का आना-जाना लगा रहता है।

रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड इस वजह से होते हैं हादसे

दूसरी तरफ रेवाड़ी- महेंद्रगढ़ स्टेट हाईवे पर दुर्घटना होने का मुख्य कारण गांवों से आने वाले संपर्क मार्ग पर स्टेट हाईवे पर स्पीड ब्रेकर नहीं होना है। सीहा रेलवे फाटक के पास से गांव जैनाबाद, गांव मसीत, गांव बुडोली, गांव ओलांत, गांव नांगल, गांव मूंदी, गांव देहलावास, गुलाबपुरा, गांव भेठरा, गांव रालियावास, गांव खड़गवास गांव, बालावास इत्यादि गांवों को अप्रोच मुख्य सड़क रेवाड़ी महेंद्रगढ़ को आती है जिस पर ब्रेकर नहीं हैं।


वर्जन:

नगर परिषद के अंतर्गत आने वाली सड़कें दुरूस्त हैं। ब्रास मार्केट की सड़क जल्द ही दुरुस्त करा दी जाएगी। रही बात सर्कुलर रोड की तो यह सड़क पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आती है। -पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।

------

आने वाले दिनों में घना कोहरा देखने को मिलेगा। सड़क पर वाहन लेकर चलते हैं तो गड्ढा दिखाई नहीं देता है जिससे हादसे की आशंका रहती है। गड्ढों को जल्द से जल्द भरा जाना चाहिए। -मनोज कुमार
---

शहर में जगह-जगह गड्ढे देखने को मिलते हैं। फिर भी इस पर ध्यान नहीं दिया जाता है, जबकि यह सीजन शुरुआत होने से पहले गड्ढे भरे जाने चाहिए थे, ऐसा नहीं हुआ। हादसों का डर रहता है। -धर्मवीर पोलवाल


रेवाड़ी- महेंद्रगढ़ स्टेट हाईवे का निरीक्षण किया था। दुर्घटनाओं का मुख्य कारण गांवों से आने वाले संपर्क मार्ग और स्टेट हाईवे पर स्पीड ब्रेकर नहीं होना है। इन सड़कों पर ब्रेकर बनवाया जाए। - राजेंद्र सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed