फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accidents caused by potholes on the roads

Rewari News: सड़कों पर बने गड्ढों से हो रहे हादसे

Wed, 15 Jul 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 15 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Accidents caused by potholes on the roads
कसौला चौक पर बना बड़ा गड्ढा। संवाद
रेवाड़ी। मानसून सीजन में सड़कों पर बने गड्ढों से हादसे हो रहे हैं। बारिश के बाद जलभराव होने से गड्ढे नजर नहीं आते और इसमें फंसकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। शहर की सड़कों और हाईवे पर गड्ढों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

सड़कों पर जगह-जगह बने गड्ढे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। गड्ढों के कारण कई बार वाहन फिसलने से लोग चोटिल भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

शहर की कई प्रमुख सड़कों बावल रोड, भाड़ावास रोड, नसियाजी रोड, दिल्ली रोड, झज्जर रोड, सेक्टर-1 हाउसिंग बोर्ड सहित अन्य मार्गों पर बारिश का पानी जमा होने के बाद सड़कें टूट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि संबंधित विभागों को कई बार शिकायत करने के बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।

वहीं हाईवे पर कसौला चौक, बनीपुर चौक पर भी गड्ढों के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। वाहन चालक गड्ढों से बचने के लिए अचानक ब्रेक लगाते हैं, जिससे जाम की स्थिति बन रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बारिश के बाद खराब हुई सड़कों की जल्द मरम्मत कराई जाए।

कसौला चौक पर बना बड़ा गड्ढा। संवाद

कसौला चौक पर बना बड़ा गड्ढा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed