{"_id":"5e5414d18ebc3ef3fd731278","slug":"accident-rewari-news-rtk5439309177","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी राजस्थान रोडवेज की बस, 12 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी राजस्थान रोडवेज की बस, 12 यात्री घायल
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे नंबर आठ पर गांव कापड़ीवास के समीप सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से राजस्थान परिवहन निगम की बस टकरा गई। जिससे बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए। हादसे के कारण हाईवे पर आधा घंटा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और जाम हटवाया। तीन गंभीर घायलों को रेवाड़ी रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार राजस्थान रोडवेज की कोटपुतली डिपो की बस सोमवार तड़के जयपुर हाईवे पर कापड़ीवास के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। अचानक हुए हादसे से बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी तथा यात्रियों को बस से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। डीएसपी मुख्यालय हंसराज व सेक्टर-छह थाना एसएचओ मनोज कुमार भी मौके पर पहुंचे। ट्रक चालक हादसे के बाद वाहन सहित फरार हो गया।
हादसे में ये हुए घायल
हादसे में बहरोड के गांव चांदीचाणा निवासी करीब 70 वर्षीय हंसराज, कोटपुटली निवासी 19 वर्षीय महेंद्र सिंह, बानसूर निवासी करीब 28 वर्षीय राजू, कानपुर निवासी करीब 26 वर्षीय रामश्री, नीमकाथाना के गांव बलकारा निवासी 28 वर्षीय सुमन देवी, रमेश कुमार, विक्रम सिंह, बलजीत, सुरेश, दलीप, रींकू, कलपिंद्र आदि सवारियां घायल हो गई। तीन घायलों को धारूहेड़ा से रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।