फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accident on Delhi-Jaipur highway: Rajasthan Roadways bus fell into canal

दिल्ली-जयपुर हाइवे पर हादसा: राजस्थान रोडवेज बस नहर में गिरी, मची चीख-पुकार

Fri, 07 Apr 2023 11:48 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 07 Apr 2023 11:48 AM IST
सार

राजस्थान रोडवेज की एक बस देश की राजधानी दिल्ली से जयपुर के लिए चली थी। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस जैसे ही दिल्ली-जयपुर हाइवे पर रेवाड़ी की सीमा में पड़ने वाले कसौला थाना एरिया के बाबा भारती ढाबा के पास पहुंची तो अचानक संतुलन बिगड़ने की वजह से बस हाइवे के पास से गुजर रही नहर में चली गई।

विज्ञापन
Accident on Delhi-Jaipur highway: Rajasthan Roadways bus fell into canal
बस नहर में गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित आसलवास गांव के पास राजस्थान रोडवेज की एक बस नहर में गिर गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई सवारियों को चोटें आई है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना के बाद पुलिस व आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। वहीं कसौला थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
राजस्थान रोडवेज की एक बस देश की राजधानी दिल्ली से जयपुर के लिए चली थी। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस जैसे ही दिल्ली-जयपुर हाइवे पर रेवाड़ी की सीमा में पड़ने वाले कसौला थाना एरिया के बाबा भारती ढाबा के पास पहुंची तो अचानक संतुलन बिगड़ने की वजह से बस हाइवे के पास से गुजर रही नहर में चली गई। हालांकि गनीमत यह रही कि बस नहर के अंदर पानी में पूरी तरह नीचे नहीं उतरी।
विज्ञापन


इससे पहले ही चालक ने स्थिति को संभाला। हादसे में बस में सवार कई यात्रियों को चोटें आई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत की बात यह है कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। कसौला थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अभी हादसे की असली वजह पता नहीं चल पाई है। बस के चालक के बयान दर्ज होने के बाद हादसे की सच्चाई का पता चल पाएगा। इस स्थान पर इससे पहले भी एक दर्जन से अधिक हादसे हो चुके हैं। हालांकि पुलिस की ओर से यहां संकेतक भी लगाया हुआ है उसके बाद भी यहां हादसे हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed