फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Academicians, sportspersons, and social workers honored.

Rewari News: शिक्षाविदों, खिलाड़ियों और समाजसेवियों को किया सम्मानित

Sat, 05 Sep 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 05 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Academicians, sportspersons, and social workers honored.
शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षाविदों को सम्मानित करते भाजपा के प्रदेश महामंत्री वेदपाल फूला व अन्
रेवाड़ी। शिक्षक दिवस पर भाजपा कार्यालय में शिक्षा, साहित्य, खेल और राष्ट्र सेवा के क्षेत्र में लंबे समय से योगदान दे रही विभूतियों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री वेदपाल फूला, जिला प्रभारी प्रो. मदन गोयल और भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने शिक्षाविदों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सम्मानित विभूतियों में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव शामिल रहे। उन्होंने वर्ष 1985 से 1993 तक विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोसली में शिक्षक के रूप में सेवाएं दीं। पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी सत्यपाल धूपिया को भी सम्मानित किया गया। उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार (रजत पदक) से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

इसी क्रम में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ के राष्ट्रीय चैंपियन एवं राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी चांद सिंह यादव को सम्मान मिला। वरिष्ठ शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ को भी सम्मानित किया गया। वे पिछले तीन दशकों से शिक्षा और राष्ट्र सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे ‘अखंडित राष्ट्र : खंडित मानवता’ शोधपरक लेख के लेखक हैं और ‘द ऑर्गनाइजर’ के शीर्षक पृष्ठ पर प्रकाशित अंग्रेजी कविता ‘वंदे मातरम’ के रचयिता हैं। प्रदेश महामंत्री वेदपाल फूला ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को सर्वोच्च स्थान दिया गया है।

प्रो. मदन गोयल ने कहा कि शिक्षक का कार्य नौकरी नहीं, बल्कि साधना है। डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, वह जीवनभर समाज को गढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed