{"_id":"611d4f918ebc3e79d366bbb4","slug":"abvp-student-organization-performed-in-the-university-rewari-news-rtk62129968","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी छात्र संगठन ने विवि में किया प्रदर्शन, मांगे पूरी नहीं होने पर 26 से धरना की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी छात्र संगठन ने विवि में किया प्रदर्शन, मांगे पूरी नहीं होने पर 26 से धरना की चेतावनी
विज्ञापन
रेवाड़ी। रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार को ज्ञापन सौंपते अभाविप के कार्यकर्ता।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) मीरपुर में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद रजिस्ट्रार के माध्यम से कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से अप्रैल में हुई परीक्षाओं के रिजल्ट तुरंत प्रभाव से प्रकाशित करने, जिन महाविद्यालय तथा यूनिवर्सिटी कैंपस के जिन विभागों ने आंतरिक मूल्यांकन की सूची प्रकाशित नहीं कि उन पर सख्त कार्रवाई करने, पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए योग्यता 45 प्रतिशत करने, कम की गई कोर्सों की सीटों को बढ़ाने, फाइनल ईयर की परीक्षा के बाद दिए जाने वाले स्पेशल चांस की प्रक्रिया को स्पष्ट करने, एलएलएम तथा एमए एजुकेशन कोर्स को फिर से शुरू करने की मांग की।
प्रांत मीडिया संयोजक सौरभ यादव ने बताया आईजीयू दक्षिण हरियाणा की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी है। ऐसे में पीजी कोर्स की इतनी कम सीटें होना बहुत गंभीर विषय है। जिन विषयों की महाविद्यालयों में 60 सीटें हैं, वहीं विश्वविद्यालय में उन्हीं विषय की सिर्फ 20 सीटें हैं। हरियाणा की हर यूनिवर्सिटी में फाइनल ईयर के विद्यार्थियों को परीक्षा का एक स्पेशल चांस दिया जाता है, ताकि उनका एक वर्ष बर्बाद न हो। आईजीयू के विद्यार्थियों को भी इस सुविधा का लाभ मिलना चाहिए। नगर मंत्री सागर यादव ने कहा कि अगर विवि प्रशासन ने उनकी मांगों को लागू नहीं किया तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 26 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना देगी। इस अवसर पर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य विशाल राव, सौरभ सैनी, योगेश भारद्वाज, कपिल कल्याण, विशाल राव, काजल राजपूत अविनाश, सौरव यादव जाखनी व दीपक यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।