{"_id":"66fee93ed7fb180672003704","slug":"a-youngster-died-in-a-road-accident-rewari-news-c-198-1-rew1001-210148-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सड़क हादसे में युवक की मौत
Fri, 04 Oct 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 04 Oct 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर में महेंद्रगढ़ रोड स्थित ओवरब्रिज के पास एक कैंपर गाड़ी से टकराकर गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव डहीना निवासी पीतेंद्र प्रकाश (43) के रूप में हुई है।
शहर के मोहल्ला कुतुबपुर निवासी रजनीश ने बताया कि बुधवार की शाम जब वह महेंद्रगढ़ फ्लाईओवर के पास घूम रहे थे, तभी एक कैंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे उसके पीछे चर रहा बाइक चालक कैंपर से टकरा गया। बाइक कैंपर में घुस गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। घायल के पास मिले दस्तावेजों से पता चला कि वह गांव डहीना निवासी पीतेंद्र प्रकाश (43) है। इसके बाद उसके परिजनों को सूचित किया।
जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायल पीतेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस कैंपर चालक की तलाश में जुटी है।