{"_id":"68a377efa946629dac074b3b","slug":"a-young-man-died-in-a-collision-between-two-motorcycles-rewari-news-c-198-1-rew1001-224347-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक युवक की मौत
Tue, 19 Aug 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
भिवाड़ी। औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के निवासी पिंकू पाल अपने साथी नागेंद्र साहू के साथ अशोक विहार चौकी तावडू में अपने घर जा रहे थे। दोनों एक फैक्ट्री में अपनी ड्यूटी खत्म करके लौट रहे थे।
परशुराम पुरिया फैक्ट्री के सामने एक युवक तेज रफ्तार से बाइक लेकर आया और उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में पिंकू को अंदरूनी चोटें आईं और नागेंद्र के सिर पर चोट लगी।
विज्ञापन
स्थानीय राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने पिंकू को मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।