{"_id":"68472fb4a2df5c0eb40a97fd","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-a-car-rewari-news-c-198-1-rew1001-220874-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कार की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कार की चपेट में आने से युवक की मौत
Tue, 10 Jun 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
बावल। कार की चपेट में आने से गांव शेखपुर निवासी युवक मोनू की मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल दूसरे व्यक्ति का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव शेखपुर निवासी शेर सिंह ने बताया कि रविवार रात साढ़े 10 बजे वह गांव जाटूवास से अपने गांव शेखपुर आ रहा था। जब वह बनीपुर चौक पर पहुंचा तो वहा पर उसके गांव के मोनू व कानून वहां पर मिल गए।
इसके बाद तीनों ने बनीपुर चौक के पास एक ढाबे में खाना खाया। फिर उसने अपनी बाइक पर मोनू को बिठाकर घर की तरफ लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए। राहगीरों की मदद से दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने मोनू की हालत गंभीर देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बावल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।