फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A woman was duped of Rs 59,000 in the name of an online task

Rewari News: ऑनलाइन टास्क के नाम पर महिला से ठगे 59 हजार रुपये

Fri, 30 May 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 30 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
A woman was duped of Rs 59,000 in the name of an online task
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। चिरंजीलाल कॉलोनी निवासी आशा से साइबर ठगों ने 59 हजार रुपये की धोखाधडी़ की । इस मामले में साइबर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में आशा ने बताया कि 5 अप्रैल को उन्होंने फेसबुक पर एक लिंक पर क्लिक किया। इसके बाद उन्हें वाट्सएप पर मैसेज आया और टेलीग्राम चैनल से जोड़ा गया। ठगों ने होटल रिव्यू के टास्क दिए।
शुरुआत में टास्क पूरा करने पर कुछ रुपए भी भेजे, फिर उन्होंने 1 हजार रुपये मांगे। 23 मई को ठगों ने फिर संपर्क किया। आशा ने 1 हजार रुपये भेजे और अगले दिन उन्हें 1300 रुपये वापस मिले। इसके बाद ठगों ने बार-बार पैसे मांगे।
विज्ञापन

आशा ने 1 हजार, 2 हजार, 12 हजार और 40 हजार रुपये अलग-अलग बार में जमा करवाए। ठगों ने दावा किया कि आशा की गलती से उनका अकाउंट बंद हो गया है। खाते को दोबारा से शुरू करने के लिए 60 हजार रुपये और मांगे। आशा को धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो पुलिस में मामले की शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed