{"_id":"6a303f0069f3a9c79403d506","slug":"a-woman-lost-her-life-after-being-hit-by-a-car-rewari-news-c-198-1-rew1001-240251-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कार की टक्कर से महिला की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कार की टक्कर से महिला की जान गई
Mon, 15 Jun 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
कोसली। लुखी बस स्टैंड के समीप सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मनीषा (23) की मौत हो गई। मनीषा अपने पति और तीन बच्चों के साथ गांव के पास बने डेरे में रह रही थी।
पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के बांस भादरा गांव निवासी प्रेमनाथ ने बताया कि उनकी पत्नी मनीषा रविवार रात सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान कोसली की ओर से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया।
घटना की जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचे और राहगीरों की मदद से घायल मनीषा को सीएचसी नाहड़ ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में जांच के बाद चिकित्सकों ने मनीषा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कोसली थाना पुलिस ने प्रेमनाथ की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।