फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A Rs 25 hike in MSP is a joke: Abhimanyu Rao

गेहूं के एमएसपी में 25 रुपये की बढ़ोतरी किसानों के साथ मजाक : अभिमन्यु राव

Thu, 22 Oct 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 22 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
A Rs 25 hike in MSP is a joke: Abhimanyu Rao
लघु सचिवालय के बाहर ज्ञापन देने के लिए पहुंचे कार्यकर्ता। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अभिमन्यु राव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को किसानों के हितों और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इसमें गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में सिर्फ 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी का विरोध किया गया। साथ ही मतदाता सूची से पात्र नागरिकों के नाम हटाने के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
विज्ञापन

अभिमन्यु राव ने कहा कि खाद, बीज, डीजल और मजदूरी की लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में गेहूं के एमएसपी में मात्र 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी करना किसानों के साथ मजाक है। उन्होंने केंद्र सरकार से फैसले पर पुनर्विचार कर किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य देने की मांग की।
विज्ञापन

जजपा ने एमएसपी में हुई बढ़ोतरी के विरोध को प्रतीकात्मक रूप से दर्ज कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम 25 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भी ज्ञापन के साथ भेजा। अभिमन्यु राव ने कहा कि यह राशि किसानों की बढ़ती लागत और आर्थिक परेशानियों के मुकाबले बेहद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिमन्यु राव ने कहा कि मतदाता सूचियों से 13 करोड़ लोगों के नाम गलत तरीके से हटाए गए हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, एसआईआर प्रक्रिया पर रोक लगाने और गलत तरीके से हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा सूची में शामिल करने की मांग की। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा देने की मांग भी उठाई।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार किसानों के मुद्दे और मतदाता सूची से संबंधित मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं करती तो जजपा बड़ा प्रदर्शन करेगी। जिला प्रवक्ता कमल मंगलेश्वर ने भी किसानों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।

इस अवसर पर भूप सिंह प्रधान, भीम सिंह, बिमला चौधरी, सुमन शर्मा, उपेंद्र सिंह महलावत, सत्येंद्र बाबा, देवी राम प्रधान, भारत सिंह नंबरदार, ज्योति सागवान, सतेंद्र झाबुआ, आजाद पटेल, योगेश पटेल, राजू चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed