मंडी अटेली। गढी रूथल में शहीद विरेंद्र सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें विद्यार्थियों व ग्रामीणों को तंबाकू का सेवन न करने के लिए प्रेरित किया। प्रवक्ता सतीश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के तहत रैली, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन, कविता और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य राजपाल नाहर ने विद्यार्थियों का नेतृत्व करते हुए रैली निकालने के लिए विद्यालय से रवाना किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता राजेश कुमार, श्रद्धानंद, ललित कुमार, द्रविता, अनिल, सुनील कुमार डीपी, अनिता यादव व मुनिता व समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे। संवाद