कोसली। शहीद जीतराम राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं की तरफ से विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को स्वास्थ्य एवं तंबाकू मुक्त जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए गांव नाहड़ की गलियों में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं के द्वारा बनाई गई नशा मुक्ति पेंटिंग और पोस्टरों के साथ गांव की गलियों में नशा मुक्ति से होने वाले लाभ का संदेश देते हुए जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस जागरूकता रैली की प्रभारी जीव विज्ञान प्रवक्ता प्रर्मिला यादव व सह प्रभारी नरेंद्र कुमार भौतिक विज्ञान प्रवक्ता रहे। इस अवसर पर उगेश यादव, सरोज यादव, ज्योति यादव, सुमन यादव, यशवीर यादव, मोहित कुमार, मीनाक्षी, पूजा व पवन कुमार डीपीई उपस्थित रहे। संवाद