{"_id":"66da0ccd09c5236c1e02f154","slug":"a-minor-in-custody-in-the-case-of-murder-of-a-youth-rewari-news-c-198-1-rew1001-208981-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: युवक की हत्या के मामले में एक नाबालिग अभिरक्षा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: युवक की हत्या के मामले में एक नाबालिग अभिरक्षा में
Fri, 06 Sep 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 06 Sep 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पुलिस ने सेक्टर-4 स्थित कराटे एकेडमी के पास मारपीट कर युवक की हत्या करने के मामले में एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है। इस मामले में दो आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
गांव रामगढ़ निवासी महेश कुमार ने शिकायत में कहा कि 18 अगस्त को किसी ने फोन पर बताया कि उसके भांजे आर्यन को मारपीट में गंभीर चोटें आईं हैं। आर्यन के दोस्त हरेष ने बताया कि सेक्टर 4 स्थित कराटे एकेडमी के पास साहिल सिराधना, गोल्ड़ी, ध्रुव , पूर्व यादव आदि ने लाठी-डंडों से हमला किया था। आर्यन की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उसे एक निजी अस्पताल गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान आर्यन की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना मॉडल टाउन रेवाड़ी में हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में दो आरोपी ध्रुव र्फ जुगनू पंजाबी व पूर्व को पहले ही गिरफ्तार किया था। इस मामले में अपराध शाखा पुलिस ने एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में ले लिया है। पुलिस ने नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।