{"_id":"6232250aa20efd2ee43e3cbc","slug":"a-middle-aged-man-who-came-to-meet-a-neighbor-was-burnt-to-death-rewari-news-rtk6413167195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी से मिलने आए अधेड़ की जलाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी से मिलने आए अधेड़ की जलाकर हत्या
विज्ञापन
धारूहेड़ा में एक अधेड़ व्यक्ति की जलाकर हत्या कर दी गई। वह धारूहेड़ा में अपने ही गांव के एक व्यक्ति से मिलने के लिए आया था। हत्या किस कारण की गई इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
जानकारी अनुसार राजस्थान के अलवर के गांव पाटन निवासी करीब 52 वर्षीय बिरजू 12 मार्च को अपने घर से धारूहेड़ा के नंदरामपुर बास रोड स्थित एक कॉलोनी में रहने वाले गांव पाटन के ही सुरेश के पास आया था। अगले दिन 13 मार्च की सुबह बिरजू घर के बाहर अधजली हालत में मिला था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर रेवाड़ी स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था जहां गंभीर हालत के चलते उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।
धारूहेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि 15 मार्च की देर रात दिल्ली में उपचार के दौरान बिरजू ने दम तोड़ दिया था। वहीं बिरजू के बेटे कर्मपाल ने पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। बेटे की शिकायत पर धारूहेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया हैं।
विज्ञापन
अभी हत्या का केस दर्ज किया है। बिरजू नंदरामपुर बास रोड पर घर के बाहर बुरी तरह झुलसा हुआ मिला था। हत्या किस वजह से और क्यों की इसकी पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- विरेंद्र, थाना प्रभारी, धारूहेड़ा।