फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A message of patriotism and environmental conservation was conveyed through the Ganpati festival.

Rewari News: गणपति उत्सव के माध्यम से देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

Sat, 12 Sep 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 12 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
A message of patriotism and environmental conservation was conveyed through the Ganpati festival.
सेक्टर-1 परिसर में आयोजित कार्यक्रम। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से भगवान गणपति की वंदना का कार्यक्रम सेक्टर एक स्थित श्याम मंदिर में आयोजित किया गया। इसमें देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सीआईडी इंस्पेक्टर अजय शर्मा और संस्था संयोजक दिनेश कपूर ने गणपति उत्सव के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि गणपति उत्सव के मूल में देशभक्ति की भावना भी जुड़ी है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लोकमान्य तिलक ने गणपति उत्सव को सामाजिक एकजुटता और देशभक्ति के मंच के रूप में आगे बढ़ाया। उत्सव के माध्यम से लोगों में स्वदेशी और स्वतंत्रता आंदोलन के प्रति जागरूकता बढ़ी।
विज्ञापन

संस्था प्रधान अरुण गुप्ता और विश्व हिंदू परिषद के शिवकुमार शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में इको गणपति को प्राथमिकता देनी चाहिए, ताकि विसर्जन के बाद प्रतिमा आसानी से मिट्टी में घुल सके और प्रदूषण न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिथियों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस और चंद्रशेखर आजाद के चित्र भेंट किए गए। कार्यक्रम में हेमंत ग्रोवर, सुदर्शन मेहंदीरत्ता, कुलदीप सोनी, विजय शर्मा, सोनिया कपूर, सुनीता आर्य, सत्यव्रत शास्त्री, राम रतन यादव, डॉ. देवेंद्र कुमार, एडवोकेट मुकुल भारद्वाज, सुभाष अरोड़ा व सुभाष शर्मा सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed