फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A member of the gang who cheated on the pretext of health insurance policy arrested

हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

Wed, 17 Aug 2022 09:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
A member of the gang who cheated on the pretext of health insurance policy arrested
रेवाड़ी। लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को रेवाड़ी की साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान बिहार के जिला भागलपुर के गांव आर्य टोला हाल संदीप एंक्लेव बहरामपुर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश निवासी विशाल कुशवाहा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से ठगी में प्रयोग किए गए मोबाइल फोन, तीन डेबिट कार्ड, पासबुक, आधार कार्ड व पैन कार्ड भी बरामद किया है। पूछताछ में पुलिस को ठगी में शामिल आरोपियों के दो और साथियों की जानकारी भी मिली है, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जांचकर्ता अमित कुमार ने बताया कि गांव डोहकी निवासी मोहित ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसका खाता एचडीएफसी बैंक में है। 20 जुलाई 2021 को उसके मोबाइल नम्बर पर एक काल आई थी, जो हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए थी। पॉलिसी के लिए 33330 रुपये बताए थे और उसके मोबाइल नम्बर पर एक लिंक भी आया था। 20 जुलाई को लिंक के जरिए 16665 रुपये दो बार उसके खाते से कट गये व 20 जुलाई के फिर से 33330 रुपये कट गए। इसके बाद 21 जुलाई को दो बार लिंक आया, जिससे 33330 रुपये दो बार खाते से कट गए। 22 जुलाई को फिर से लिंक आया व दो बार 49995 रुपये उसके अकाउंट से कट गए। उसके खाते से कुल 2,33,310 रुपये कट गए थे। मोहित ने धोखाधड़ी की शिकायत साइबर थाना में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

-----------
आरोपी वेबसाइट बनाने का करता था काम
शिकायत की जांच करते हुए साइबर थाना पुलिस ने मंगलवार को बिहार के जिला भागलपुर के गांव आर्य टोला हाल संदीप एंक्लेव बहरामपुर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश निवासी विशाल कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता लगा कि विशाल कुशवाहा ने गाजियाबाद से बीसीए की थी और वेबसाइट बनाने का काम करता था। फरवरी 2021 को गाजियाबाद की माता कॉलोनी विजयनगर निवासी अजय कुमार व दिल्ली के पश्चिम विनोद नगर निवासी प्रिया कुमारी उसके पास हेल्थ इंश्योरेंस की वेबसाइट बनवाने के लिए आए थे। दोनों ने बताया था कि वे हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करते हैं और काफी कमाई होती है। दोनों ने उसे भी अपना पार्टनर बना लिया और तीनों मिलकर ठगी करने लगे। प्रिया लोगों से हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी की कर्मचारी बन फर्जी मोबाइल नंबर से बात कर अपनी बातों में उलझाती थी और विशाल व अजय लोगों को विश्वास दिला देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
कर चुके हैं कई लोगों के साथ ठगी
डोहकी निवासी मोहित से भी पहले प्रिया ने बात की थी। मोहित द्वारा लिंक के जरिए रुपये जमा कराने के बाद भी तीनों जमा नहीं होने की बात कह कर दो-तीन दिन तक रुपये जमा कराते रहे थे। मोहित से ठगी गई राशि में से एक लाख 20 हजार रुपये विशाल को मिले थे। आरोपी और भी कई लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं। पुलिस ने आरोपी विशाल को अदालत में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed