फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A massive fire broke out in Krish City-2 Society, burning eight vehicles.

Rewari News: कृष सिटी-2 सोसाइटी में लगी भीषण आग, आठ वाहन जले

Wed, 19 Nov 2025 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in Krish City-2 Society, burning eight vehicles.
फोटो : 9रेवाड़ी। टपूकड़ा स्थित कृष सिटी-2 आवासीय सोसाइटी में आग लगने से जली बाइकें। संवाद
भिवाड़ी(रेवाड़ी)। टपूकड़ा स्थित कृष सिटी-2 आवासीय सोसाइटी में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। सुबह करीब 5 बजे पार्किंग क्षेत्र में अचानक लगी आग ने कुछ ही मिनटों में भयावह रूप ले लिया। आग की शुरुआत एक इलेक्ट्रिक स्कूटी से हुई जिसने देखते-ही-देखते पास खड़ी सात मोटरसाइकिलों और एक कार को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

लपटें इतनी तेज थी कि पार्किंग के पास बना इलेक्ट्रिक पैनल भी जल गया जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ और धमाकों के बीच आग पूरे क्षेत्र में फैल गई।
आग की ऊंची लपटें टावर की ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने लगीं जिसके चलते सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। काफी परिवार अपने फ्लैटों से बाहर निकल आए। कुछ लोगों ने आग बुझाने का प्रयास भी किया लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उन पर काबू पाना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही टपूकड़ा होंडा कंपनी की तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोका। गनीमत रही कि घटना के समय पार्किंग क्षेत्र में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसाइटी अध्यक्ष सतवीर चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि आग फ्लैटों तक पहुंच जाती तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी।

वहीं निवासियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम की नाकामी पर सवाल उठाते हुए कहा कि न तो ऑटोमैटिक सायरन बजे और न ही फायर सिलेंडर सक्रिय हुए।
घटना ने एक बार फिर इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी सुरक्षा और पार्किंग में चार्जिंग व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। निवासियों ने सुरक्षित चार्जिंग पॉइंट व पर्याप्त अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed