फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A march was taken out on the message of organization and women empowerment.

Rewari News: संगठन और महिला सशक्तिकरण के संदेश पर निकाली पथ संचलन

Wed, 08 Oct 2025 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
A march was taken out on the message of organization and women empowerment.
फोटो : 11कार्यक्रम के दौरान रैली निकालते। स्रोत : समिति
कोसली। कस्बा में राष्ट्रसेविका समिति की स्थापना के 90 वर्ष पूर्ण होने और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शताब्दी वर्ष का आयोजन धूमधाम से मनाया गया। भिवानी विभाग की सेविका समिति द्वारा पथ संचालन किया गया। यह कोसली गांव के मुख्य मार्ग से शुरू हुआ और गलियों व मोहल्लों से होकर आशीर्वाद गार्डन में समापन हुआ।
विज्ञापन

इस पथ संचालन ने समाज में महिला सशक्तिकरण और संगठन की सक्रियता का जीवंत चित्र प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का आयोजन समाज सेवा, संगठन और महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर समिति और संघ के आदर्शों, उनके उद्देश्यों और देशहित में उनके योगदान को प्रमुखता दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सरिता यादव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल अधिकारी ममता यादव उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. अंजली जैन ने संघ और समिति के देशहित व समाज सेवा के कार्यों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना का मूल उद्देश्य हिंदुत्व की परंपराओं को संगठित करना और समाज को एकजुट करना था। आज भी यह विचार प्रासंगिक है, क्योंकि संगठित और आत्मनिर्भर समाज ही देश की प्रगति का मार्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed