{"_id":"6933277fd1ffb2ca42087e34","slug":"a-grant-of-rs-5-crore-has-been-released-for-the-development-works-of-bawal-rewari-news-c-198-1-rew1001-229947-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बावल के विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ की ग्रांट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बावल के विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ की ग्रांट जारी
विज्ञापन
फोटो 8 :विधायक डॉ. कृष्ण कुमार
बावल। बावल विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने 4 करोड़ 99 लाख 25 हजार रुपये की विकास राशि जारी की है। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि इस राशि का उपयोग क्षेत्र के गांवों में एससी चौपाल, व्यायामशालाओं, बीपीएल कॉलोनियों के रास्ते, खेल स्टेडियम सहित कई विकास कार्यों के लिए किया जाएगा।
विधायक ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। बावल विधानसभा क्षेत्र के लिए जारी स्पेशल ग्रांट से जल्द ही गांवों में सड़कों, जोहड़ों, चौपाल, श्मशान घाट और खेल स्टेडियम के निर्माण और नवीनीकरण के कार्य शुरू होंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि नए साल से ये विकास कार्य प्रारंभ कर दिए जाएंगे और गांव से शहर को जोड़ने वाली सड़क का नवीनीकरण भी किया जाएगा। डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों की गति के कारण ही जनता ने भाजपा को तीसरी बार सरकार बनाने का अवसर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार बिना भेदभाव और पारदर्शिता के साथ जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने विशेष रूप से बावल-प्राणपुरा रोड के फोरलेन निर्माण का जिक्र किया और बताया कि इसमें वन विभाग से संबंधित सभी बाधाओं का समाधान कर दिया गया है।
एचएसआईडीसी की सड़कों का नवीनीकरण शुरू हो चुका है और दिल्ली-जैपुर हाईवे पर सर्विस रोड का नवीनीकरण भी पूरा हो गया है। पुल निर्माण का कार्य भी जारी है।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अरविंद यादव, जिला भाजपा सचिव दिनेश यादव टीट, उपाध्यक्ष जीतू चेयरमैन, समाजसेवी यशु चेयरमैन, समाजसेवी यतेंद्र रावत, मंडल अध्यक्ष खोरी सरपंच नरेश यादव, बावल मंडल अध्यक्ष रमेश लोर झाबुआ, खोल मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव ढाणी शोभा, जीवनराम गर्ग, प्रदीप ठेकेदार, निहाल सिंह चौकन, सूर्यकांत आदि ने विधायक का आभार जताया।