{"_id":"681510870b68e8d05307fb0d","slug":"a-digital-library-will-be-opened-in-bal-bhavan-at-a-cost-of-rs-13-lakh-rewari-news-c-198-1-rew1001-218891-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बाल भवन में 13 लाख रुपये की लागत से खोली जाएगी डिजिटल लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बाल भवन में 13 लाख रुपये की लागत से खोली जाएगी डिजिटल लाइब्रेरी
Sat, 03 May 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 03 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। बाल कल्याण परिषद की ओर से कोसली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के नजदीक व धारूहेड़ा के डाकोत कॉलोनी स्थित बाल भवन में 13 लाख रुपये की लागत के साथ डिजिटल लाइब्रेरी खोली जाएगी।
परिषद के अधिकारियों के अनुसार 6 लाख की राशि से धारूहेड़ा बाल भवन और 7 लाख की राशि से कोसली बाल भवन में डिजिटल लाइब्रेरी खोली जाएगी। धारूहेड़ा की लाइब्रेरी में 30 युवाओं व कोसली की लाइब्रेरी में 50 युवा एक साथ बैठकर अध्ययन कर सकेंगे। कहना है कि लंबे समय से कोसली व धारूहेड़ा के युवा बाल भवन में लाइब्रेरी खोलने की मांग कर रहे थे। इसी के देखते हुए यहां लाइब्रेरी खोलने का निर्णय लिया गया। दोनों ही जगह पर लाइब्रेरी में युवाओं को ऑनलाइन अध्ययन की सुविधा देने के लिए 10-10 कंप्यूटर लगाए जाएंगे। उन्हें लाइब्रेरी में फ्री वाईफाई की सुविधा भी दी जाएगी। ताकि वह ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी पढ़ाई कर सके। इसी के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए लाइब्रेरी में एयर कंडीशनर भी लगाए जाएंगे और उनके लिए पानी व शौचालय की व्यवस्था की जाएगी।
आत्मकथा जैसी मोटिवेशनल किताबें रहेगी उपलब्ध :
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए विभिन्न लेखकों, महापुरुषों के जीवनी व आत्मकथा जैसी मोटिवेशनल किताबें उपलब्ध रहेगी। इसी के साथ लाइब्रेरी में युवाओं को देश-विदेश की घटनाओं व जानकारी से अपडेटेड रखने के लिए हिंदी व अंग्रेजी के अखबार भी उपलब्ध करवाएं जाएंगे, ताकि उन्हें आसानी से देश-विदेश में चल रहे घटनाक्रम के बारे में जानकारी मिल सके। परिषद के अधिकारियों के अनुसार यह लाइब्रेरी महीने के 31 दिन सुबह 8 बजे से 6 बजे तक खोली जाएगी और युवाओं से प्रति महीने लाइब्रेरी के शुल्क के रूप में 300 रुपये लिए जाएंगे। वहीं परिषद के अधिकारियों का कहना है युवाओं की रुचि के अनुसार इस शुल्क को बाद में घटाया भी जा सकता है।
विज्ञापन
वर्जन:
कोसली व धारूहेड़ा में जल्द से जल्द डिजिटल लाइब्रेरी खोलने को लेकर काम किया जा रहा है। ताकि इस क्षेत्र में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को अध्ययन के लिए सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराया जा सके। - वीरेंद्र यादव, जिला बाल कल्याण अधिकारी, रेवाड़ी